एक मूकबधिर मां की बेटी की सुपोषण यात्रा

Updated on 24-04-2025 12:20 PM

दुर्ग । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। इसी प्रयास की एक प्रेरणादायक मिसाल है तेलुगु पारा मरौदा आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी एक विशेष कहानी मूकबधिर माता की बेटी उमेश्वरी रानी मेहर की।

उमेश्वरी रानी का जन्म 9 जून 2021 को हुआ था, तब उसका वजन केवल 2 किलोग्राम था। जो गंभीर कुपोषण की श्रेणी में आता है। उसके पिता सुरेश मेहर भिलाई स्टील प्लांट में मजदूरी करते हैं, और माता लुकेशवरी मूकबधिर एवं शारीरिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में उमेश्वरी की देखभाल का जिम्मा उसकी नानी ने संभाला।

आर्थिक व पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उसे न्यूट्रिशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) में भर्ती नहीं कराया जा सका। इस कठिन परिस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदु साहू ने हार नहीं मानी। उन्होंने सहायिका दुलेश्वरी के साथ मिलकर लगातार प्रभावी गृहभेट की, जिससे परिवार को सही पोषण, साफ-सफाई, और रेडी-टू-ईट भोजन के उपयोग की जानकारी दी जाती रही। बच्ची को समय पर दवाइयाँ देना, घरेलू भोजन को पोषणयुक्त बनाना, और देखभाल के छोटे-छोटे मगर अहम पहलुओं को बार-बार समझाया गया।

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक शिल्पा श्रीवास्तव बताती हैं कि लगातार गृहभेट और बाल संदर्भ सेवा के कारण ही आज उमेश्वरी सामान्य पोषण श्रेणी में आ चुकी है। वर्तमान में उसका वजन 12.5 किलोग्राम है। जहाँ पहले वह आंगनबाड़ी केंद्र में सहज नहीं रहती थी, अब वह स्वयं केंद्र आती है और अन्य बच्चों के साथ हंसते-खेलते समय बिताती है।

उमेश्वरी के सुपोषित होने से न केवल उसका स्वास्थ्य सुधरा है, बल्कि पूरे परिवार में नई आशा और खुशी का संचार हुआ है। यह सफलता न केवल उमेश्वरी की है, बल्कि कार्यकर्ताओं की भी है जिन्होंने निरंतर प्रयास और व्यक्तिगत संपर्क, गृहभेट से कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को खत्म करने लगातार प्रयास कर रही है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्दकुमार साहू ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द के सफाई ठेकेदार विकास शर्मा के प्रतिनिधि पवन बघेल को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने…
 24 April 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार रात सिविक सेंटर में बड़ी संख्या में भाजपा और हिंदू संगठन के…
 24 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की मुसीबतें बढ़ गई है। श्रीनगर में छत्तीसगढ़ समेत देश भर के हजारों पर्यटक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता…
 24 April 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद श्रीनगर में छत्तीसगढ़ के 82 लोग अब भी फंसे हुए हैं। पर्यटकों ने वहां का आखों…
 24 April 2025
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को तांत्रिक बताने वाले जालसाज ने सूरजपुर के एक बैंक कर्मचारी को करोड़पति बनाने का झांसा देकर उससे 14.09 लाख रुपए ठग लिए। उसने…
 24 April 2025
दुर्ग । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। इसी प्रयास की…
 24 April 2025
अम्बिकापुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
Advt.