कलेक्टर ने मक्का प्रसंस्करण प्लांट और केन्द्रीय विद्यालय भवन का किया निरीक्षण

Updated on 24-04-2025 12:32 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई दुरूस्त रखने और आगामी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक फर्नीचर, शिक्षण सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् कलेक्टर ने ग्राम कोकोड़ी में निर्मित मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया।

उन्होंने सीपीयू, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, बॉयलर प्लांट सहित सभी यूनिट्स की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी के साथ मक्का खरीदी की व्यवस्था से भी अवगत हुए। उन्होंने प्लांट संचालन में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्लांट संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरा करें।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने बड़े कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को नियमित सफाई एवं आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट और स्वीमिंग पूल का भी अवलोकन किया।

बिहान योजना के अंतर्गत संचालित ‘उड़ान’ का भी निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली तथा इसे और अधिक सुव्यवस्थित करने एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए, जिससे इस इकाई में संचालित आजीविका संबंधी गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई तथा एडीएम  चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्दकुमार साहू ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द के सफाई ठेकेदार विकास शर्मा के प्रतिनिधि पवन बघेल को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने…
 24 April 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार रात सिविक सेंटर में बड़ी संख्या में भाजपा और हिंदू संगठन के…
 24 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की मुसीबतें बढ़ गई है। श्रीनगर में छत्तीसगढ़ समेत देश भर के हजारों पर्यटक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता…
 24 April 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद श्रीनगर में छत्तीसगढ़ के 82 लोग अब भी फंसे हुए हैं। पर्यटकों ने वहां का आखों…
 24 April 2025
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को तांत्रिक बताने वाले जालसाज ने सूरजपुर के एक बैंक कर्मचारी को करोड़पति बनाने का झांसा देकर उससे 14.09 लाख रुपए ठग लिए। उसने…
 24 April 2025
दुर्ग । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। इसी प्रयास की…
 24 April 2025
अम्बिकापुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
Advt.