पहलगाम में छत्तीसगढ़ के लोगों ने देखा:फायरिंग से मची चीख-पुकार, पर्यटक बोले- कुछ घंटे पहले निकलते...तो जिंदा नहीं बचते

Updated on 24-04-2025 12:26 PM

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद श्रीनगर में छत्तीसगढ़ के 82 लोग अब भी फंसे हुए हैं। पर्यटकों ने वहां का आखों देखा हाल दैनिक भास्कर डिजिटल से शेयर किया है। ट्रैवल एजेंसी की संचालक ममता शर्मा ने बताया कि उनके साथ रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, चिरमिरी के 65 टूरिस्ट सुबह 9 बजे पहलगाम जाने वाले थे, लेकिन लेट हो गए थे इस वजह से आज वो जिंदा हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की मुसीबतें बढ़ गई है। श्रीनगर में छत्तीसगढ़ समेत देश भर के हजारों पर्यटक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता है। कर्फ्यू के चलते पर्यटक होटल में कैद हैं। एयरलाइन कंपनी ने आपदा को अवसर बना लिया है, जहां उन्हें लौटने के लिए 26 अप्रैल तक फ्लाइट नहीं मिल रही हैं। बुकिंग कराने पर उन्हें 4 गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 27 लोगों की हत्या कर दी। इस आतंकी हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी। मृतक का पार्थिव शरीर दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर लाया गया।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्दकुमार साहू ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द के सफाई ठेकेदार विकास शर्मा के प्रतिनिधि पवन बघेल को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने…
 24 April 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार रात सिविक सेंटर में बड़ी संख्या में भाजपा और हिंदू संगठन के…
 24 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की मुसीबतें बढ़ गई है। श्रीनगर में छत्तीसगढ़ समेत देश भर के हजारों पर्यटक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता…
 24 April 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद श्रीनगर में छत्तीसगढ़ के 82 लोग अब भी फंसे हुए हैं। पर्यटकों ने वहां का आखों…
 24 April 2025
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को तांत्रिक बताने वाले जालसाज ने सूरजपुर के एक बैंक कर्मचारी को करोड़पति बनाने का झांसा देकर उससे 14.09 लाख रुपए ठग लिए। उसने…
 24 April 2025
दुर्ग । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। इसी प्रयास की…
 24 April 2025
अम्बिकापुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
Advt.