भोपाल में नाले में मिला नवजात का शव:अस्पताल की चिट के सहारे परिजनों तक पहुंची पुलिस

Updated on 24-04-2025 12:16 PM

भोपाल के अब्बास नगर के नाले में बुधवार दोपहर एक नवजात का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। बच्चे के हाथ पर सरकारी अस्पताल की चिट लगी थी। इसके सहारे पुलिस ने बच्चे के परिजनों को तलाश लिया। तब खुलासा हुआ कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। परिजनों ने उसे दफन करने की बजाय नाले में फेंक दिया था।

एसआई अयाज चांदा ने बताया नवजात के शव को पीएम के लिए मर्चूरी भेजा गया। उसके हाथ पर लगी चिट देखकर डॉक्टर ने बताया कि- यह सुल्तानिया जनाना अस्पताल की चिट लग रही है। तस्दीक करने पर इसकी पुष्टि हो गई। पूछताछ करने पर पता चला सीहोर के मगरधा गांव की रहने वाली अनीता नाम की महिला ने एक दिन पहले ही इस बच्चे को जन्म दिया था।

बच्चे के पिता ने पुलिस को क्या बताया

अनीता के पति अशोक नाथ ने बताया जन्म के समय ही बच्चा मृत पैदा हुआ था। इसलिए वह नवजात का शव नाले में फेंक आया। बच्चे के मृत पैदा होने की तस्दीक पुलिस ने कर ली है। अब उसे पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से पता चलेगा बच्चा मृत पैदा हुआ था या नहीं। इसके बाद पुलिस बच्चे को फेंकने वाले परिजनों पर मामले में लापरवाही बरतने की कार्रवाई करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
पीथमपुर से 76 किमी दूर बदनावर में प्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क बनेगा। यह पार्क 2158 एकड़ (873 हेक्टेयर) में तैयार होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2100 करोड़…
 24 April 2025
भोपाल के अब्बास नगर के नाले में बुधवार दोपहर एक नवजात का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के…
 24 April 2025
चुनावों में लगातार हार के बाद अब कांग्रेस अपने कैडर को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। 9 अप्रैल को अहमदाबाद अधिवेशन के बाद अखिल…
 24 April 2025
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश भर के साथ मप्र में भी विरोध…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद भोपाल समेत मध्यप्रदेश से गर्मी की छुट्‌टी में घूमने के लिए कश्मीर…
 24 April 2025
साल 2008 के मालेगांव बम धमाके के आरोपों से घिरी भोपाल से बीजेपी की सांसद रहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सात आरोपियों को एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने मौत की…
 24 April 2025
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में भी प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को थोक दवा व्यापारी काली पट्‌टी लगाकर दुकानों में काम करेंगे। वहीं, शाम 6 बजे तक…
 24 April 2025
भोपाल में अधूरी नल-जल योजनाओं को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने चार दिन पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को…
 24 April 2025
भोपाल। प्रदेश में किंग कोबरा की आबादी बढ़ाने की दिशा में कर्नाटक से लाए गए दो मेल किंग कोबरा को वन विहार भोपाल में रखा गया है। इसके बदले में प्रदेश…
Advt.