'पापा मुझे माफ कर देना, मजबूर हूं, हमेशा के लिए जा रहा हूं', पिता ने फेसबुक पर लाइव वीडियो देखा, घर पहुंच तो बेटा फांसी पर झूलता मिला

Updated on 06-04-2025 01:02 PM
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने से पहले फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाया, जिसमें पत्नी काजल, उसके माता-पिता और भाई-बहन को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने कहा कि इनकी वजह से मेरा जीवन बर्बाद हो गया, जिससे मैं खुदकुशी करने को मजबूर हूं। उसने कहा पापा मुझे माफ कर देना, मैं मजबूर हूं, हमेशा के लिए जा रहा हूं।
  • युवक के पिता ने देर रात फेसबुक पर लाइव वीडियो देखा, वे घर पहुंचे तो बेटा फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवा लिया है।
  • साथ ही मृतक का फोन जब्त कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक बचले गौतमनगर झुग्गी क्षेत्र में रहकर ट्रक ड्राइवर का काम करता था।
  • करीब चार साल पहले उसने ऐशबाग स्टेडियम के पास रहने वाली काजल यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन साल की बेटी भी है।
  • अभिषेक के पिता मारूति बचले के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

शुक्रवार को कोर्ट में होने वाला था पति-पत्नी का राजीनामा

  • मारूति बचले ने बताया कि इसी केस की सुनवाई जज शोभना गौतम के कोर्ट एस-3 में चल रही थी। दोनों के बीच केस को लेकर राजीनामा होने वाला था।
  • इसको लेकर काजल और उसके स्वजन अक्सर अभिषेक से रुपयों की मांग करते थे। उसने कई बार हजारों रुपये उनको दिए हैं।
  • इसी केस में शुक्रवार को अभिषेक की पेशी थी। दोनों का राजनीमा होने वाला था, लेकिन जज ने अगली तारीख पर आगे बढ़ा दिया था।
  • अब नौ तारीख को उनके बीच राजीनामा होने वाला था। पेशी के बाद शाम को काजल घर आई थी। वह उनकी बेटी को अपने साथ मायके ले जाना चाहती थी, जिस पर दोनों का विवाद हुआ था।
  • काजल ऐशबाग थाने गई तो हमने उसे बेटी को सौंप दिया था। अभिषेक रात में खाना खाकर पास में ही दूसरे घर सोने चला गया था।
  • मारुति ने बताया कि रात करीब एक बजे उन्होंने फेसबुक पर अभिषेक का लाइव वीडियो देखा, जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही थी। वे तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि बेटा फंदे पर लटका हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में उपकरण की उपलब्धता और मानव…
 09 April 2025
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड के ग्राम पंचायत  तीखड  में झाड़  बीडा   उद्वहन  सिंचाई परियोजना के पंप हाउस क्रमांक 2…
 09 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में सहकारिता की पहुंच बढ़ाने और सतत विकास…
 09 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में तेजी से अनेक विकास कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं। ग्वालियर से आगरा तक सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के निर्माण से ग्वालियर…
 09 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
 09 April 2025
भोपाल कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में यह पीड़ा लालघाटी के अर्जुन सिंह अहिरवार ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सुनाई। कहा कि बैरागढ़ में इलाज के दौरान 30…
 09 April 2025
5 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाला फरार एएसआई पवन रघुवंशी 30 दिन बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। एसआईटी बनाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।…
 09 April 2025
आम जनता और कांग्रेस के अल्टीमेटम के बीच मंगलवार को अंतत: ग्वालियर में विवेकानंद नीडम आरओबी का लोकार्पण हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मंत्रालय स्थित अपने…
 09 April 2025
हरदा पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट के पीड़ितों को भोपाल पुलिस ने जबरन बस से वापस हरदा भेज दिया। सीएम से मिलने के लिए पीड़ित करीब 150 किमी की यात्रा कर भोपाल…
Advt.