'चुनौति‍यों के बारे में कभी नहीं सोचा...' रणवीर अल्लाहबादिया का 'लेटेंट' विवाद के बाद पहला पॉडकास्ट, छलका दर्द

Updated on 01-04-2025 01:55 PM
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 31 मार्च 2025, सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी किया है। इसमें वो बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में हुए विवाद के बाद ये उनका पहला वीडियो है। फैंस ने भी उनके कमबैक का जोरदार स्वागत किया है।
Ranveer Allahbadia के यूट्यूब चैनल के 10.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपना इंटरव्यू वीडियो अपलोड किया और कैप्शन में लिखा- पहला नया पॉडकास्ट यहाँ है - बौद्ध भिक्षु के साथ दिल से दिल की बातचीत। पालगा रिनपोछे। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद में घिरे रणवीर ने करीब सवा महीने बाद अपना पॉडकास्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने जिंदगी की चैलेंजिंग रिएलिटी का भी जिक्र किया।
पॉडकास्ट में रणवीर ने उनसे अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें ज्ञान और करुणा के मिलन का वास्तविक अर्थ सिखाया। उन्होंने बौद्ध भिक्षु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पालगा रिनपोछे कहते हैं, 'मैं आपके द्वारा कई सालों से किए जा रहे काम के लिए आभारी हूं, जिससे इस मंच के माध्यम से लाखों लोगों को फायदा हुआ है। कई ज्ञानी लोगों ने इंटरनेट, यूट्यूब, ऐप्स और स्पॉटिफाई के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता दूसरों के साथ शेयर की है। मैं हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आप यह महान कार्य करते रहें, न केवल शिक्षा बल्कि लोगों को प्रेरणा भी दें। साथ ही, ज्ञान का प्रसार करते रहें। आजकल लोगों के पास ज्ञान तो बहुत है, लेकिन उनमें प्रेरणा की कमी है। आपका मंच इस संबंध में बहुत मददगार रहा है। मैं आपसे इस अच्छे काम को जारी रखने का अनुरोध करता हूं।'

रणवीर ने अपनी मुश्किलों का किया जिक्र

रणवीर ने कहा, 'हम अपने जीवन में पहले भी दो बार मिल चुके हैं, सर, और आप हमेशा ऐसे समय में सामने आए हैं जब मैं मुश्किलों का सामना कर रहा था। जब मेरी वास्तविकता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रही होती है...आज, मैं एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा हूं, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उसका सामना करूंगा, इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। धन्यवाद, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।'

रणवीर को लोगों की नाराजगी का करना पड़ा था सामना

कॉमेडियन समय रैना के शो में रणवीर मेहमान बनकर पहुंचे थे। उन्होंने एक कंटेस्टेंट्स से पैरेंट्स को लेकर भद्दा सवाल पूछा, जिसपर बवाल मच गया। केस दर्ज हुए। रणवीर ने दो बार माफी भी मांगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 April 2025
कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में इस हफ्त राम नवमी का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स कुछ खास पकवान बनाएंगे। हालांकि उस दौरान हमेशा की…
 04 April 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जो अपने खान-पान का खूब ध्यान रखती हैं। करीना देसी और घर के बने खाने को तवज्जो देती हैं।…
 04 April 2025
टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी हो सकती है। जी हां, सब ठीक रहा तो टीवी की आदर्श बहू तुलसी और…
 04 April 2025
गीतकार जावेद एख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने दो शादी की और बेटी जोया अख्तर ने एक भी नहीं। स्क्रीनप्ले राइटर ने बताया कि जब उनके बच्चे 17-19 साल के…
 04 April 2025
हॉलीवुड सुपरस्‍टार और 'घोस्‍ट राइडर' फेम निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को कोर्ट ने गुंडागर्दी के मामले में सजा सुनाई है। वेस्‍टन पर अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर हमला…
 02 April 2025
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्हें पिछली कई दफा छाते और हुडी से अपना चेहरा छिपाते हुए देखा जाता था। वो पपाराजी…
 02 April 2025
'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 29 अप्रैल 2024 को वह एक बेटे और एक बेटी की मां बनी थीं। हालांकि जन्म के चार…
 02 April 2025
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं आरती सिंह इन दिनों पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं। बीते दिनों उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन…
 02 April 2025
अर्चना पूरन सिहं इन दिनो अपने यूट्यूब व्लॉग्स के कारण सुर्खियो में हैं। वह अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों के साथ मजेदार चीजें करती रहती हैं। कभी वह…
Advt.