टाटा का यह शेयर धड़ाम, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, टैरिफ के कारण कौन सा फैसला पड़ा भारी

Updated on 07-04-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। वहीं कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर में धड़ाम हुए। इन्हीं में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर भी शामिल है। इस कंपनी के शेयर में सोमवार सुबह 10 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 600 रुपये से नीचे आ गया है। हालांकि बाद में इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा।
यह शेयर शुक्रवार को 613.85 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 552.50 रुपये पर खुला। कुछ ही देर बाद यह गिरकर 542.55 रुपये पर आ गया था। यानी इसमें 11.60% की गिरावट आ गई। हालांकि बाद में इसमें कुछ तेजी भी देखी कई। सुबह 11:15 बजे यह शेयर 8.22% की गिरावट के साथ 563.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

52 हफ्ते के लो पर आया शेयर

सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान यह शेयर 542.55 रुपये पर आ गया था। यह इसका 52 हफ्ते का लो है। यानी सोमवार को यह शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गया। वहीं 52 हफ्ते का हाई 1,179.05 रुपये है। यह पिछले साल 30 जुलाई को अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
 11 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन के रोक से आज घरेलू शेयर बाजार में आज काफी तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,100 अंक से अधिक उछल…
 11 April 2025
मुंबई: देश में सबसे बड़ा बैंक तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) है। यह सरकारी बैंक है। प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो पहले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सबसे बड़ा हुआ करता था।…
 11 April 2025
नई दिल्ली: मशहूर क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनी Puma के साथ 110 करोड़ रुपये का करार खत्म कर…
 11 April 2025
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। आज शेयर मार्केट में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1,400 अंक से अधिक तेजी आई। इस…
 11 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका ने टैरिफ पर भारत और दूसरे देशों को मोहलत दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिन के लिए रोक…
 11 April 2025
मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने भारत समेत दुनिया के तमाम देशों पर दो अप्रैल 2025 को टैरिफ लगाया। लेकिन भारतीय निवेशकों में मार्च महीने के दौरान भी इसकी चिंता देखी…
 11 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने अमरीका से आने वाले सामान पर टैरिफ 84% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। यह 12 अप्रैल…
Advt.