ट्रम्प टैरिफ के जवाब में कनाडा ने टैरिफ लगाया:फ्रांस ने अमेरिका में निवेश पर रोक लगाई

Updated on 04-04-2025 05:06 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ ऐलान के बाद ट्रेड वॉर तेज हो गया है। कनाडा ने गुरुवार को अमेरिकी कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन पर से 20% टैरिफ वापस लेना होगा।

ट्रम्प ने भारत पर 27% टैरिफ लगाया है। नई टैरिफ दरें 9 अप्रैल से लागू होंगी। 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारत के उत्पादों पर 10% बेसलाइन टैरिफ लगाया जाएगा। थाइलैंड पर 37%, ताइवान पर 32% जबकि जापान पर 24% टैरिफ लगाया गया है।

सऊदी अरब, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पर बेसलाइन 10% टैरिफ की घोषणा की। गुरुवार से अमेरिका ने आयातित कारों और कार के पार्ट्स पर 25% टैरिफ वसूली भी शुरू कर दी।

भारत पर चीन से आधा टैरिफ... फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 लाख करोड़ का लाभ

ट्रम्प टैरिफ भारत के लिए आपदा में अवसर भी साबित हो सकता है। भारत पर 27% जबकि चीन पर 34% टैरिफ लगाया गया है। चीन पर दो हफ्ते पहले से 20% टैरिफ लागू है यानी चीन पर अब कुल ट्रम्प टैरिफ 54% है, यानी भारत से दोगुना।

भारतीय फार्मा सेक्टर को टैरिफ से राहत मिली है। जबकि चीन पर ऊंचे टैरिफ का फायदा भारत के इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर को भी मिल सकता है। इन दोनों ही सेक्टरों की अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में लगभग 24 अरब डॉलर (2 लाख करोड़ रु.) की हिस्सेदारी है। ये भारत के लिए सीधे-सीधे फायदे की स्थिति है।

साथ ही केंद्र सरकार का कहना है कि ये टैरिफ भारत के लिए कोई ‘झटका’ नहीं, बल्कि ‘मिक्सबैग’ हैं। टैरिफ का समाधान भारत-अमेरिका के बीच लगभग 500 अरब डॉलर (42.75 लाख करोड़ रु.) की ट्रेड डील हो सकती है। इस पर पहले दौर की वार्ता हो चुकी है। सितंबर तक डील फाइनल हो जाएगी।

कपड़ा इंडस्ट्री में वियतनाम, बांग्लादेश पर ज्यादा टैरिफ भारत के लिए मौका

गारमेंट-टेक्सटाइल सेक्टर में भारत के प्र​तिद्वंद्वी बांग्लादेश पर 37%, श्रीलंका पर 44% वियतनाम पर 46% टैरिफ लगा है। भारत में गारमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर इन देशों से बेहतर है। 3 अरब डॉलर निर्यात वाले भारतीय गारमेंट सेक्टर को अमेरिका से नए सप्लाई ऑर्डर मिल सकते हैं।

जेम्स और जूलरी (रत्न-आभूषण) सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका सबसे ज्यादा है। अभी लूज डायमंड पर शून्य जबकि आभूषणों पर 7% तक टैरिफ है। अब ये 27% हो जाएगा। अभी अमेरिका की जरूरत का लगभग 30% आयात भारत से होता है। इसकी कीमत लगभग 11 अरब डॉलर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 April 2025
बीजिंग: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाकर भीषण टैरिफ वार शुरू करने के बाद चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार चुप्‍पी तोड़ी है। जिनपिंग ने कहा कि उनका देश…
 11 April 2025
वॉशिंगटन: बोस्टन में एक रैकेट ने अमेरिका की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में तहलका मचा दिया है। इस रैकेट में शामिल ग्राहकों में व्यवसायी, सरकारी अधिकारी, डॉक्टर और वकील शामिल थे, जो…
 11 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के…
 11 April 2025
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने अपने तलाक की अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। मिशेल ने बताया कि उन्होंने सुर्खियों से दूर रहने…
 11 April 2025
रूस ने देशद्रोह के आरोप में 12 साल की सजा काट रही रूसी-अमेरिकी नागरिक कसेनिया कैरिलिना को रिहा कर दिया है। कसेनिया पर यूक्रेन की मदद के लिए 50 डॉलर…
 11 April 2025
ढाका बांग्लादेश में छात्र आंदोलन में कथित भूमिका को लेकर सेना के 5 अफसरों को नजरबंद किया गया। इनमें ब्रिगेडियर जकारिया हुसैन, ब्रिगेडियर जनरल इमरान, RAB से कर्नल अब्दुल्ला अल-मोमेन,…
 11 April 2025
अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई।इनमें इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के…
 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इस टैरिफ का भारत पर क्या पड़ा है, ये…
 10 April 2025
भारत ने बांग्लादेश को दी जानी वाली माल ट्रांसफर फैसिलिटी (ट्रांस-शिपमेंट सुविधा) वापस ले ली है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 8 अप्रैल को सर्कुलर जारी कर…
Advt.